फोटोग्राफर वीडियोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी का होली मिलन समारोह

# Admin | 18 Nov, 2024

फोटोग्राफर वीडियोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी का होली मिलन समारोह

🔷 कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के  फोटोग्राफर हुए शामिल।

मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर - चांपा।


फोटोग्राफर वीडियोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी जिला जांजगीर-चांँपा द्वारा बिलासपुर संभाग के  फोटोग्राफरों का  दीपावाली मिलन समारोह आयोजन हुआ।

जिसमें रायगढ़, कोरबा, शक्ति जांजगीर-चाँपा, बिलासपुर एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ की उपस्थिति में यह मिलन समारोह संपन्न हुआ। सुबह 11:00 बजे सभा का प्रारंभ राष्ट्रगान, गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा का पूजन पश्चात् सभी का स्वागत किया गया सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएँ दिया गया। सभी ने अपने परिचय देते हुए आज की बैठक का उद्देश्य भी अपने स्वतंत्र रूप से दिए सभी को बारी-बारी से बोलने का मौका दिया गया सभी के विचारों को सुना एवं समझा गया, बिलासपुर संभाग से आए हुए सभी जिला कार्यकारिणी समिति द्वारा कुछ जरूरी चर्चा भी रखी गई एवं महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया। पहले हम अपने व्यापार को मजबूत करेंगे दूसरी अच्छे कार्यों के लिए अपने लोगों को क्लब बनाकर जोड़ेंगे एवं सभी अपने-अपने जिले में A.l. का कार्यक्रम करने का भी संकल्प लिया और एक सहमति बनी की छत्तीसगढ़ सरकार माननीय मुख्यमंत्री जी विष्णु देव साय जी से मुलाकात कर हम सभी बिलासपुर संभाग के फोटोग्राफर पर विस्तृत जानकारी उन्हें देंगे ताजा स्थिति के बारे में अवगत कराया जाएगा आज जांजगीर-चाँपा जिला में एक नई शुरुआत होने जा रही है। सब की सहमति पर एक क्लब का निर्माण करने पर सहमति बनी। जिसकी प्रथम बैठक रायगढ़ में उनके अध्यक्ष द्वारा प्रस्ताव रखा गया जिस पर सभी ने सहमति जताई ।

Banner