आचार्य रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज का आगमन 13 नवंबर को

# Admin | 12 Nov, 2024

आचार्य रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज का आगमन 13 नवंबर को

  🔶 श्री दूधाधारी मठ में 13 नवंबर से 21 नवंबर तक संगीतमय श्री राम कथा एवं भव्य संत सम्मेलन में व्यास पीठ पर आसीन होंगे।

 ♦ मिशन क्रांति न्यूज, रायपुर/ जांजगीर - चांपा।

 


भारतवर्ष के सुप्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य अनंत श्री विभूषित श्री स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज अयोध्या धाम से चलकर 13 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे।

वे श्री दूधाधारी मठ में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा एवं भव्य संत सम्मेलन में व्यास पीठ पर विराजित होकर 13 नवंबर से लेकर 21 नवंबर 2024 तक श्रोताओं को श्री राम कथा का रसपान करायेंगे। यह कथा प्रत्येक दिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक तथा अपराह्न 3:00 से शाम 6:00 बजे तक श्री दूधाधारी मठ सत्संग भवन मठ पारा रायपुर में आयोजित होगा।

महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं मठ मंदिर के ट्रस्टीयों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Banner