गौ रक्षा के लिए संकल्प दिवस और संकल्प सभा का आयोजन

# Admin | 07 Nov, 2024

गौ रक्षा के लिए संकल्प दिवस और संकल्प सभा का आयोजन

♦ मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर चांपा।

 - - - - - - - - - - - - - - - ---------------------

अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के द्वारा आज 7 नवंबर को बूढ़ा तालाब स्थित सभा स्थल पर संकल्प दिवस तथा शांति सभा का आयोजन हुआ।

आयोजित सभा में वर्षों पूर्व गौ रक्षको और साधु संतों पर हुए अत्याचार के विरोध स्वरूप आज गौ रक्षको के द्वारा विरोध प्रदर्शित करते हुए काला दिवस तथा शहीद हुए गौ रक्षको और साधु संतों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी गणेश सिंह परिहार छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह राजपूत महिला प्रदेश अध्यक्ष पद्मिनी वर्मा प्रदेश महामंत्री पियूष परिहार एवं प्रदेश मंत्री रमेश यादव के साथ चारों विधानसभा के अध्यक्ष व गौ रक्षक उपस्थित थे।

Banner