महाकाली संगठन की नई कार्यकारिणी गठित, कोरबा के अभिलाष पुरी गोस्वामी बने प्रदेश अध्यक्ष

# Admin | 10 Oct, 2024

महाकाली संगठन की नई कार्यकारिणी गठित, कोरबा के अभिलाष पुरी गोस्वामी बने प्रदेश अध्यक्ष

🔷 रायपुर,दुर्ग, बेमेतरा, बलौदा बाजार,मुंगेली, रायगढ़ ,जांजगीर,चांपा व सक्ति जिला में नई टीम तैयार।

♦ मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर - चांपा।

महाकाली संगठन की नवीन कार्यकारिणी की बैठक दक्षिणेश्वर महाकाली आश्रम नूतन कॉलोनी जांजगीर में आहूत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक एवं संगठन प्रमुख डॉक्टर सार्थक राठौर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में सर्व समिति से कोरबा के अभिलाष पुरी गोस्वामी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोकेश राठौर ने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और कहा कि हम सबको मिलजुल कर सेवा कार्य को आगे बढ़ाना है

बैठक के समापन अवसर पर संगठन के संरक्षक सनत गुरु जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि महाकाली संगठन केवल सेवा कार्य है संगठन का मूल मंत्र ही है " सेवा सर्वत्र साध्यते, सेवादानम् जगत्सुखम् " भगवान के भक्ति करने से जो आनंद और पुण्य मिलता है वही लाभ सच्ची सेवा करने से मिलता है गुरु जी ने कहा सच्ची सेवा वह खिलता हुआ गुलाब है जिसकी पत्ती पत्ती में भरी हुई मिठास है कार्यक्रम का संचालन संगठन संस्थापक डॉ सार्थक राठौर ने किया उन्होंने बताया कि रायपुर,दुर्ग, बेमेतरा, बलौदा बाजार ,मुंगेली, रायगढ़ ,जांजगीर, सक्ति में जिला कार्यकारिणी का टीम तैयार है शेष जिला की शीघ्र पूरा किया जाएगा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जांजगीर जिला के अध्यक्ष लेख राम देवांगन ने किया उक्त मौके पर प्रवीण राठौर, नितेश राठौर, अनुराग शर्मा और भी सदस्यगण उपस्थित थे।

Banner