कर्ज के ब्याज की रकम की मांग कर प्रताड़ित करने वाले तीन सुदखोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी जेल दाखिल

# Admin | 11 Sep, 2024

कर्ज के ब्याज की रकम की मांग कर प्रताड़ित करने वाले तीन सुदखोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी जेल दाखिल

🔷  कोतवाली थाने का मामला।

 ♦ मिशन क्रांति न्यूज़,  जांजगीर-चाम्पा।


कोतवाली पुलिस ने सुदखोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया, दरसल उक्त आरोपी प्रार्थी को कर्ज के ब्याज की रकम शीघ्र चुकता करने की मांग करते थे, प्रताड़ना से तंग आकर आख़िरकार सुदखोरो के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

थाना जांजगीर पुलिस की के मुताबिक आरोपियों द्वारा कर्जा लिए हो कहकर प्रार्थी से ब्याज की मांग कर करते थे आरोपियों के खिलाफ धारा 308 (2), 3(5) BNS 04 कर्जा एक्ट के तहत कार्यवाही कर  न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया,  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आशीष निवासी ब्लाक कालोनी जांजगीर थाना जांजगीर को आरोपी ओंकार राठौर, सुभाष राठौर और शिवशंकर राठौर द्वारा प्रार्थी को तुम्हारे पिता जी 10 लाख रूपया उधार लिया है कहकर घर आकर पैसे की मांग करते थे, तो प्रार्थी ने  अपने पिता से पूछा तो. उसके पिता द्वारा उतना कर्ज नहीं लेने की बात कही। उनके मुताबिक वे लोग ब्याज बढ़ाकर ज्यादा बोल रहे है तथा 10-10 लाख का चेक लेकर इकरारनामा करा लिए है कई बार पैसा दिया हूँ उसे ब्याज में कट गया बोलते है तथा 05 लाख के आसपास का कर्ज है बताये थे। अगर हमारा पैसा नही देगा तो हम लोग केस कर देंगे और तुम लोग हमारे कुछ नहीं बिगाड़ सकते बोल कर धमकाता था। प्रार्थी ने बताया कि 17 अगस्त को 2024 को सुबह करीब 9:00 बजे  घर आये और जबरन धमकाने लगे व गाली गलौच कर हमारा पैसा को दो बोलकर धमकाये और चले गये तथा 20.आगास्त को 2024 को तीनो लोग पूनः घर आये और जबरन घर अंदर घूसकर प्रार्थी के दादा जी से पैसा को वसूलने का बात किये और पैसा नही है तो अपने घर को पावरआफ अटर्नी लिखा दो बोले प्रार्थी द्वारा बोला कि दादा- दादी बिमार है चलने में असमर्थ है तो ओंकार राठौर द्वारा उसके दादा को अपने कार में बैठाकर ले चलो दबाव बना रहा था। और प्रार्थी को अपने साथ न्यायालय ले गये और उनके नाम से 5-5 लाख रूपये दो चेक लिखवाकर साईन कराकर लिए है, और नोटरी कराकर दादा दादी के बिमार होने से रकम लेना लिखवा लिये है। चेक को एक माह तक का समय लिखाये है,  20 सितम्बर 2024 तक का समय रकम वापस करने का लिखाये है।

प्रार्थी ने बताया कि वे लोग उनके घर को बिक्री करा देने की बात बोलकर धमकाते है पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर  नयायिक् रिमांड पर भेजा गया।

Banner