आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिका के पद के लिए दावा आपत्ति आमंत्रित

# Admin | 27 Aug, 2024

 आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिका के पद के लिए दावा आपत्ति आमंत्रित

♦मिशन क्रांति न्यूज् जांजगीर-चांपा ।


एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ जिला जॉजगीर-चाम्पा (छ०ग०) अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के ऑगनबाड़ी केन्द्र बरभाठा में कार्यकर्ता एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र तेन्दुआ (कुरियारी) सहायिका पद हेतु का प्राविधिक सूची का प्रकाशन कार्यालयीन सूचना पटल पर कर दिया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ ने बताया कि किसी अभ्यार्थियों को प्राविधिक सूची में आपत्ति हो तो वे 2 सितम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय पर दावा आपत्ति कर सकते है। अंतिम तिथि के बाद कोई भी दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेगे।

Banner