सेंट्रल स्कूल में पानी की बोतल में तेजाब मिलने से मचा हड़कंप,पानी पीते ही चिल्लाने लगी छात्रा

# Admin | 13 Jul, 2024

सेंट्रल स्कूल में पानी की बोतल में तेजाब मिलने से मचा हड़कंप,पानी पीते ही चिल्लाने लगी छात्रा…

🔷 मामला जांजगीर के सेंट्रल स्कूल की है।

मिशन क्रांति न्यूज़,  जांजगीर-चांपा । जिले के सेंट्रल स्कूल में पानी की बोतल में तेजाब मिलने से हड़कंप मच गया, छात्रा के साथ हुई घटना ने सभी को चौका दिया,बॉटल में एसिड मिलने की घटना ने प्रबंधन को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है।

बॉटल में मिला एसिड इतना तेज था कि छात्रा ने बाटल से उसे नीचे गिराया तो झाग बनने लगे। छात्रा के पालकों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने जांच का भरोसा दिलाया और बॉटल को सुरक्षित रखा गया है। छात्रा के पिता ने बताया कि पखवाड़े भर पहले भी उसके पानी के बॉटल में किसी ने वॉशिंग पाउडर डाल दिया था। उसने पहले इसकी जानकारी भी घरवालों को दी थी, मगर इस घटना को उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। अब बॉटल में एसिड मिलने से उनकी चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने प्रबंधन से मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Banner