भारतीय मजदूर संघ जिला मुंगेली ने मनाया बाबा भीम राव अंबेडकर की जयंती

# Admin | 16 Apr, 2024

भारतीय मजदूर संघ जिला मुंगेली ने मनाया बाबा भीम राव अंबेडकर की जयंती

🔷 संघ के विस्तार को लेकर हुई चर्चा।

मिशन क्रांति न्यूज़, बिलासपुर।

भारतीय मजदूर संघ जिला मुंगेली ने जिला कार्यालय में बाबा भीम राव अंबेडकर की जयंती व संगठनात्मक चर्चा के लिए बैठक आयोजित की। जिसमे भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष संखध्वनि बनाफर,जिला अध्यक्ष राजेश पूरी गोस्वामी, जिलामंत्री रविकांत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

श्री बनाफर ने बाबा भीम राव अंबेडकर,भारत माता, विश्वकर्मा भगवान व परम श्रद्धेय दंतोपंथ ठेगड़ी के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुवात की। उन्होंने अपने उद्बोधन में संविधान निर्माण में बाबा अम्बेडकर के सहयोग पर प्रकाश डाला। साथ ही साथ गांव गांव तक संघ के कार्य को किस तरह से आगे बढ़ाना है संघ की कार्य शैली तथा रीति नीति के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। जिला मंत्री रविकांत ठाकुर ने जिले में संघ का कार्य और आगे की कार्य योजना की जानकारी दी। जिला अध्यक्ष राजेश पूरी गोस्वामी ने आने वाले दिनों में जिला कार्यसमिति की पुनः गठन होने व प्रदेश से जो भी निर्देश दिया जाएगा उसे सहर्ष स्वीकार कर संगठन के लिए मिल कर कार्य करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर रविन्द्र गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार सिंगसार, अमजद अली, अजय शर्मा, लव साहू, शिवम पांडेय,रामकुमार कुर्रे महामंत्री रसोइया संघ मुंगेली, राजेश मांडले,गोवर्धन यादव, दीपक कुमार, श्रीमति शिव कुमारी, धन्नी डहरिया, हितोशीनन्द, राजेश अनंत संजू यादव , रविन्द्र कुमार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Banner