संगीतमय भागवत कथा से भक्तिमय हुआ गाँव कथा श्रवण करने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप

# Admin | 11 Apr, 2024

संगीतमय भागवत कथा से भक्तिमय हुआ गाँव कथा श्रवण करने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप

मिशन क्रांति न्यूज़, जांजगीर - चाम्पा। ग्राम जर्वे (च) में आयोजित सांगित मय भगवत कथा से पुरा गांव भक्तिमय हो गया, बड़ी संख्या में भक्त गण कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लिए।

यज्ञाचार्य आचार्य अमित मिश्रा के सानिध्य में चल रहा पंच कुण्डीय रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय में श्रीमद् भागवत कथा के सुदामा चरित्र के दिन कथा श्रवण करने पहुंचे विधायक व्यास कश्यप ग्राम जर्वे (च) में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आखरी दिन की कथा व्यास आचार्य आकाश कृष्णा सारण ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि सातवें दिन कृष्ण के अलग-अलग लीलाओं का वर्णन किया गया। मां देवकी के कहने पर छह पुत्रों को वापस लाकर मा देवकी को वापस देना सुभद्रा हरण का आख्यान कहना एवं सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास आचार्य राघवेंद्र सरकार ने बताया कि मित्रता कैसे निभाई जाए यह भगवान श्री कृष्ण सुदामा जी से समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र (सखा) से सुदामा मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुदामा द्वारिकाधीश के महल का पता पूछा और महल की ओर बढ़ने लगे द्वार पर द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। तब उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के मित्र हैं। इस पर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है।अपना नाम सुदामा बता रहा है। जैसे ही द्वारपाल के मुंह से उन्होंने सुदामा का नाम सुना प्रभु सुदामा सुदामा कहते हुए तेजी से द्वार की तरफ भागे सामने सुदामा सखा को देखकर उन्होंने उसे अपने सीने से लगा लिया। सुदामा ने भी कन्हैया कन्हैया कहकर उन्हें गले लगाया और सुदामा को अपने महल में ले गए ओर उनका अभिनंदन किया। इस ²श्य को देखकर श्रोता भाव विभोर हो गए। उन्होंने सुदामा और कृष्ण की झांकी पर फूलों की वर्षा की इसके बाद यज्ञ आचार्य अमित मिश्रा ने विधायक जी से आग्रह किया कि अपने मुखारविंद से कुछ श्रोताओं के लिए दो शब्द बोलने बोलिए विधायक व्यास कश्यप जी ने बताया कि यह रुद्र महायज्ञ एवं संगीत में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आचार्य अमित मिश्रा एवं क्षेत्र के लोगों के द्वारा कराया जा रहा है विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि यह यज्ञ शुरुआत करने से पहले मेरे पास आचार्य अमित महाराज ने मेरे पास आकर के बोला कि भैया ग्राम जवै में यज्ञ करवाना है और आपका इसमें सहयोग चाहिए मैंने महाराज जी को हां कहते ही गांव में आकर के सभी से मिला और इस यज्ञ और भागवत के बारे में बताया सभी ने इस आयोजन में अपनी अपनी सहमति जताई और सबके सहयोग से यह धार्मिक कार्य सफलता से हो सका। 

Banner