श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन 26 अप्रैल से ग्राम हीरागढ़ (टूरी) में

# Admin | 04 Apr, 2024

श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन 26 अप्रैल से ग्राम हीरागढ़ (टूरी) में

🔷 यज्ञ मंडप का हुआ भूमि पूजन।

मिशन क्रांति न्यूज़,जांजगीर -चाम्पा। समीपस्त ग्राम हीरागढ़ टुरी में आगामी 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होने वाले श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का महाध्वज संकल्प यात्रा हुआ ,साथ ही यज्ञ मंडप भूमि पूजन भी  हुआ ।

पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम हीरागढ़ टुरी में स्वामी राघवाचार्य के कृपा पात्र शिष्य अनंताचार्य ( अंकित शर्मा ) के आचार्यत्व में पंच कुंडात्मक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 26 से 30 अप्रैल होना तय हुआ है । काशी के प्रकांड विद्वानों द्वारा विष्णुसहस्त्र नाम एवम श्रीलक्ष्मीसहस्त्र नाम की आहुति प्रतिदिन होगी । 26 अप्रैल को कलश यात्रा पंचांग पूजन एवम मंडप प्रवेश होगा ।

Banner