पं० जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 में प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी.....

# Admin | 12 Mar, 2024
  • दावा आपत्ति 14 मार्च तक आमंत्रित

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा। पं० जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 में कक्षा 6 वीं हेतु प्रवेश परीक्षा 10 मार्च 2024 को आयोजित किया गया। जिसका अंतिम परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जांजगीर-चांपा ने बताया कि परीक्षा परिणाम के संबंध में 14 मार्च तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग में उपस्थित होकर दावा आपत्ति कर सकतें हैं। सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग जांजगीर-चांपा के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in/  पर अवलोकन कर सकते हैं।

Banner