पत्रकारिता" की आड़ में कमीशनखोर "पत्रकार" अभिषेक शुक्ला की खुलेआम गुंडागर्दी !

# Admin | 28 Sep, 2021

"पत्रकारिता" की आड़ में कमीशनखोर "पत्रकार" अभिषेक शुक्ला की खुलेआम गुंडागर्दी !

◆ गांव के लोगों में दहशत फैलाने "पत्रकारिता" और बाहरी गुंडों का ले रहा सहारा।

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर- चाम्पा। पत्रकारिता की आड़ में कमीशनखोर पत्रकार अभिषेक शुक्ला का गुंडागर्दी अब खुलकर लोगों के सामने आने लगा है। जहां दलाल पत्रकार अभिषेक के द्वारा 26 सितंबर की रात 8.30 बजे तुलसी पंचायत के सरपंच और बाहरी गुंडों के सहारे "पत्रकार" डायमंड शुक्ला और उनके भाईयों को डराने उसके घर के सामने तलवार लहराते हुए गाली-गलौच करते जान से मारने की कोशिश की गई है।

ग्रामीणों के बीच - बचाव से पत्रकार डायमंड शुक्ला सहित अन्य दो भाईयों की जान बमुश्किल बच पाई है। दरअसल हरिभूमि के जांजगीर-चाम्पा ब्यूरो प्रमुख कमीशनखोर पत्रकार अभिषेक शुक्ला तुलसी पंचायत में दबदबा कायम रखने और पंचायत से मोटी कमाई के फेर में पत्रकारिता का धौंस दिखाते हुए बाहरी गुंडों के सहारे पत्रकार डायमंड शुक्ला के घर के सामने बाहरी गुंडों को बुलाकर गाली - गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से पहुंचे थे। चूंकि उस दौरान डायमंड शुक्ला के साथ उनके मकान में गांंव के साधराम नागेश, फूलसाय कश्यप अजय नागेश और मंगलू साहू मौजूद थे, और उनके बीच बचाव से ही पत्रकार डायमंड शुक्ला और उनके भाईयों की जान बच पाई है। यहां यह बताना लाजमी होगा कि अभिषेक शुक्ला कमीशन के चक्कर में आए दिन गावों में पत्रकारिता का धौंस दिखाता है और अखबार में झूठी समाचार प्रकाशित करने की धमकी देता है। वहीं उक्त कमीशनखोर पत्रकार अभिषेक शुक्ला लोगों में दहशत फैलाना चाहता है। पत्रकार डायमंड शुक्ला द्वारा "पत्रकारिता" की आड़ में कमीशनखोरी करने वाले पत्रकार अभिषेक शुक्ला के कालेकारनामों का पर्दाफाश करने वाला था जिससे बौखलाकर उन्होंने बाहरी गुंडों को बुलाकर पत्रकार डायमंड शुक्ला और उनके दो भाईयों को जान से मारने गांव के मकान के सामने तलवार लहराते हुए खुलेआम गुंडागर्दी की है। ग्रामीणों के बीच-बचाव की वजह से जान बच पाई।

सरकारी ट्यूबवेल से घर में अवैध नल कनेक्शन

पत्रकारिता को शर्मसार करने वाले दलाल पत्रकार अभिषेक शुक्ला ने तुलसी के मकान में अवैध नल कनेक्शन ले रखा है। वहीं जांजगीर के चंदनियापारा के मकान में भी पत्रकारिता का बेजा फायदा उठाते हुए मकान में अवैध टेप नल कनेक्शन लगा रखा है।

तीस साल से काबिज ग्रामीण की जमीन पर कब्जा जमाने गुंडों का सहारा

कमीशनखोर पत्रकार अभिषेक की गुंडागर्दी इतनी कि तुलसी गांव के एक ग्रामीण के तीस साल से काबिज जमीन पर कब्जा करने बाहरी गुंडो का सहारा लिया और गुंडागर्दी करते हुए ग्रामीण को  बेदखल कर जमीन पर खुद कब्जा जमाा लिया।

Banner