कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के लिए महिला स्व सहायता समूह दल को किया रवाना....

# Admin | 11 Mar, 2024

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के लिए महिला स्व सहायता समूह दल को किया रवाना....

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा। जिले अंतर्गत संचालित महिला स्व सहायता समूहों के अध्यक्ष एवं सदस्यों को दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम हेतु जिला - डिंडोरी करंजिया (म.प्र.) के लिये को बस वाहन से भेजा गया है। महिलाएं वहां महिला स्व सहायता समूह के उत्कृष्ट उत्पादित कार्यों का अवलोकन करेगी। दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम हेतु बस को कलेक्टर आकाश छिकारा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि दिशा दर्शन कार्यक्रम के लिये पंकज कुमार शुक्ला, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं जिले से  जोगीराम जायसवाल सहायक ग्रेड-1, राजकुमार सर्वे सहायक ग्रेड-2, (पामगढ़),  पुरषोत्तम गढ़वाल वाहन चालक एवं महेन्द्र कुमार कश्यप भृत्य (नवाविहान) को उक्त परियोजनाओं की समूह की महिलाओं को जिला जांजगीर-चांपा से करंजीया तक ले जाने एवं करंजीया से वापस जिला जांजगीर-चांपा लाने तक के लिये देखरेख एवं संपूर्ण जवाबदारी हेतु संबंधित पर्यवेक्षकों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Banner