पत्रकारों के सवालों से घिरे डीईओ दफ्तर छोड़ भागे !

# Admin | 20 Sep, 2021

पत्रकारों के सवालों से घिरे डीईओ दफ्तर छोड़ भागे !

◆ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगित को लेकर प्रेसवार्ता में अफसर की हुई किरकिरी।

मिशन क्रांति न्यूज.जांजगीर-चाम्पा। जिले में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में जिला शिक्षा अधिकारी पत्रकारों के सवालों से ऐसे घिरे कि उन्हें बीच में ही प्रेसवार्ता छोड़ दफ्तर से बाहर भगना पड़ गया। ऐसे में पत्रकारों के सामने डीईओ की किरकिरी हो गई।

दरअसल जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक ने राज्य शालेय स्तरीय शालेय क्रीड़ा के संबंध में पत्रकारों से चर्चा करने दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा था जिसमें जिले के पत्रकारों को राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के संदर्भ में व्यवस्था को लेकर चर्चा कर रहे थे लेकिन जब पत्रकारों ने सवाल करना शुरू किया तो जिला शिक्षा अधिकारी पत्रकारों के सवालों.से बचने पहले गोलमोल जवाब दिए लेकिन जवाब नहीं दे पाए तो प्रेसवार्ता छोड़ दफ्तर छोड़ भग गए। ऐसे में शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारियों के सामने उनकी किरकिरी तो हुई ही साथ ही पत्रकारों ने सवालों के जवाब ना दे पाने पर और प्रेसवार्ता बीच में छोड़कर चले जाने वाले अधिकारी श्री कौशिक पर नाराजगी भी जाहिर की

Banner