अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई....

# Admin | 01 Mar, 2024
  • कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार 2 वाहन किया गया सीज

मिशन क्रांति न्यूज़ धमतरी। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा गौण खनिज आधारित क्षेत्रों से रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कुरूद क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर बीते रात को 2 वाहन जप्त कर कुरूद मंडी में सीज किया गया।

Banner