राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के पदों हेतु लिखित परीक्षा 10 मार्च को......

# Admin | 28 Feb, 2024

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के पदों हेतु लिखित परीक्षा 10 मार्च को......

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा राज्य विधिक सेवा  प्राधिकरण एवं अधीनस्थ स्थापनाओं के लिए विभिन्न रिक्त पदों पर की जा रही भर्ती के अनुक्रम में सहायक ग्रेड-3/आवेशिका लेखक/कम्प्युटर आपरेटर एवं भृत्य पद हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा 10 मार्च को बिलासपुर के विभिन्न स्कूलों में दो पालियों में आयोजित होगी।

प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं चयन समिति कि अध्यक्ष आनंद प्रकाश वारियाल ने बताया कि सहायक ग्रेड-3/आवेशिका लेखक/कम्प्युटर आपरेटर एवं भृत्य पद हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा के संबंध में आवश्यक सूचना, प्रवेश पत्र, अभ्यर्थियों की सूची इत्यादि छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट https://cgslsa.gov.in// पर अपलोड कर दी गई है, जहां से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट कर सकते है।

Banner