अब नही बढ़ेगा लाकडाउन

# Admin | 06 Aug, 2020

अब नही बढ़ेगा लाकडाउन

मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। कोरोना के संक्रमण के कारण बढ़ाए गए लाकडाउन का आज गुरूवार 6 अगस्त को अंतिम दिन है। 7 अगस्त को पहले की तरह दुकान खोले जा सकेंगे। फिलहाल अभी प्रशासन लाकडाउन को बढ़ाने के मूड मे नही है। हालाकि शहर के व्यापारी और कारोबारियों से रायशुमारी लिए जाने की बात की जा रही है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कलेक्टर सारांश मित्तर के निर्देशानुसार पहले 23 से 31 अगस्त 9 दिनों के लिए लाकडाउन बढ़ाया गया। फिर उसी दरमियान कोरोना केस बढ़ते देख लाकडाउन 6 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था आज लाकडाउन का अंतिम दिन है। 7 अगस्त शुक्रवार से लाकडाउन खत्म हो जाएगा। यानि पहले की तरह दुकान खोले जा सकेंगे। कलेक्टर फिलहाल लाकडाउन बढ़ाए जाने के मूड में नही है। हालाकि कोरोना के मद्देंजर शहर के व्यापारियों से रायशुमारी करने की बात कही जा रही है। बहरहाल लाकडाउन अब नही बढ़ेगा।

Banner