निधन समाचार....

# Admin | 25 Feb, 2024

निधन समाचार....

श्रीमती चमेली बाई चौहान

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा। ग्राम भिलाई (बलौदा) के प्रतिष्ठित नागरिक श्रीमती चमेली बाई चौहान का शनिवार 24 फरवरी की रात्रि हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वे 68 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार रविवार 25 फरवरी को गांव के मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ सुपुत्र नरेन्द्र सिंह चौहान ने दी। उनकी अंतिम यात्रा में परिजन एवं ग्राम सहित आसपास के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।  वे नरेन्द्र सिंह चौहान, योगेश सिंह चौहान, श्रीमती जयमाला चौहान, जितेन्द्र सिंह चौहान, श्रीमती सोनम चौहान व श्रीमती पूनम चौहान की माता थी। 

Banner