दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से बनती है सफलता की बुनियाद- ए.आर. सूर्यवंशी

# Admin | 22 Feb, 2024
  •  पुलिस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों को दिये सफलता और समय नियोजन के लिए टिप्स

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा। उक्त कथन सूर्यांश कैरियर अकादमी द्वारा 20 फरवरी को आयोजित पुलिस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर में आयोजित व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ए.आर. सूर्यवंशी ने कही। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता के लिए नियमित अभ्यास और निरंतरता आवश्यक है। दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से सफलता की बुनियाद बनती है। विद्यार्थियों को समय नियोजन करते हुए सभी कार्यों में सामंजस्य स्थापित कर अपनी तैयारी करना चाहिए। व्याख्यान माला में विशिष्ट वक्ता के तौर पर हरदेव टंडन, रामायण प्रसाद सूर्यवंशी, संजय लसार, लुकेश सूर्यवंशी एवं शुक्ला प्रसाद सूर्यवंशी मंचासीन थे। व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए विशिष्ट वक्ता हरदेेव टंडन ने कहा है कि पुलिस भर्ती में शारीरिक दक्षता के साथ मानसिक रूप से सबल होना भी जरूरी है इसलिए अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता के विभिन्न अभ्यासों करने के साथ लिखित परीक्षा के विषयों पर अपना ध्यान जरूर केंद्रित करना चाहिए। 

उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि पुलिस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर में शारीरिक परीक्षण के लिए प्रशिक्षण के साथ-साथ कार्यशाला एवं विशेष कक्षाओं के द्वारा अलग अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ द्वारा मार्गदर्शन की व्यवस्था किया गया है जो पुलिस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा, संघ लोक सेवा आयोग, व्यापम, रेल्वे, कर्मचारी चयन आयोग, इंजीनियरिंग, नीट, जे.ई. ई. सहित विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि: शुल्क मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। विशेषज्ञों द्वारा आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को रात्रिकालीन कक्षाओं में विशेष मार्गदर्शन भी दिया जाता है। 

ज्ञात हो कि पुलिस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण की शुरुआत 13 जनवरी 2024 से हो गई है जिसमें प्रत्येक सुबह पांच बजे से ऊंची कूद, लंबीकूद एवं दौड़ सहित समस्त तरह के शारीरिक अभ्यास कराया जा रहा है जो छत्तीसगढ़ पुलिस एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं अग्निवीर की भर्ती के लिए विशेष उपयोगी है।विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने वाले परीक्षार्थी प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक इन मार्गदर्शन कक्षाओं का लाभ उठा सकते हैं।

 इस प्रशिक्षण में समीपस्थ जिले सक्ती, कोरबा एवं बिलासपुर के साथ जांजगीर के आसपास के युवा प्रत्येक दिवस सुबह पांच बजे पहुंच कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं जिसमें सिवनी, पाली, बोड़सरा, सरखों, नैला आदि के युवा शामिल हैं। यह प्रशिक्षण लगातार जारी है जिसमें आस पास युवा लाभ उठा सकते हैं।

Banner