प्रधान आरक्षक दशरथ हुसेडी और आरक्षक गुलशन उरांव सस्पेंड.......

# Admin | 21 Feb, 2024

प्रधान आरक्षक दशरथ हुसेडी और आरक्षक गुलशन उरांव सस्पेंड.......

मिशन क्रांति न्यूज़  मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक और आरक्षक के द्वारा शराब के नशे में बीजेपी नेताओं से मारपीट करने पर सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि, शराब के नशे में इन्होंने उनसे अभद्रता और मारपीट की थी। औंधी गांव के व्यापारी और भाजपा नेता के इन्होंने मारपीट के साथ अभद्रता भी की थी। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ और गुस्साए ग्रामीणों और बीजेपी समर्थकों ने थाने का घेराव कर और कार्यवाही की मांग करने लगे। थाना घेराव होने के बाद एसपी रत्ना सिंह ने प्रधान आरक्षक और आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। 

औंधी नगर में सोमवार देर शाम को अचानक शराब के नशे में घूत होकर थाने में पदस्थ पुलिस बल के द्वारा अभद्रता की गई। इस दौरान ये दोनों भाजपा नेता और किराना व्यापारी जटाशंकर के दुकान में घुस कर उनसे मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद ग्रामीणो थाना पहुंचे और कहा कि, स्थानीय भाजपा नेता जटाशंकर त्रिपाठी, कंचन माला भूआर्य, राजू ठाकुर समेत कई लोगों से वहां बदतमीजी की गई। आज सुबह वारदात को लेकर औंधी के ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ लामबंद होते हुए औधी थाना का घेराव कर दिया। जिसके बाद मामले को तुल पकड़ता देख एसपी रत्ना सिंह ने प्रधान आरक्षक तथा आरक्षक को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। शराब के नशे में धूत होकर मारपीट के साथ दादागिरी करने वाले प्रधान आरक्षक दशरथ हुसेडी और आरक्षक गुलशन उरांव को एसपी रत्ना सिंह ने निलंबित कर दिया है।

Banner