स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को

# Admin | 12 Aug, 2021

स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय के हाईस्कूल मैदान में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समारोह के कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को सुबह 9 बजे से किया जाएगा।

कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने अंतिम रिहर्सल के अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से हाई स्कूल मैदान में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Banner