पैसे लेकर बाइक से घर लौट रहे छात्र से दिनदहाड़े लूट ◆ एक्टीवा सवार दो लूटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

# Admin | 04 Aug, 2020

पैसे लेकर बाइक से घर लौट रहे छात्र से दिनदहाड़े लूट

◆ एक्टीवा सवार दो लूटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। शहर के ग्रीन पार्क कालोनी के पास एक्टीवा सवार लुटेरों ने पैसे लेकर घर लौट रहे एक स्कूली छात्र को रोककर दिनदहाड़े पैसे और पर्स लूट लिए। घटना बिलासपुर के सिविल थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुंगेली के जरहागांव निवासी अजय कारके दसवीं का छात्र है, जो बिलासपुर के सांई नगर में निवासरत है,अजय 2 अगस्त को ग्राहक सेवा केंद्र तखतपुर से पैसे लेने गया था। वहां से वह 10 हजार रूपये लेकर अपनी बाईक सीजी 25 सी 7964 वापस लौट रहा था तभी अचानक एक्टीवा सवार लूटेरे उसे रोककर उसके पैसे और पर्स लूटकर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 394 , 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी शुरू की। पुलिस ने लूट के आरोपी अंशुल (21 वर्ष ) और भुजबल (39 वर्ष) को यादव मोहल्ला तिफरा से गिरफ्तार कर लिया है।

Banner