बिलासपुर में 8 अगस्त को "पत्रकारों" का होगा सम्मान

# Admin | 06 Aug, 2021

बिलासपुर में 8 अगस्त को "पत्रकारों" का होगा सम्मान

◆ अखिल भारतीय "पत्रकार" सुरक्षा समिति द्वारा रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह का होगा आयोजन। 

◆ छग में "पत्रकार सुरक्षा कानून" शीघ्र लागू कराने, बनेगी नई रणनीति।

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के छत्तीसगढ़ इकाई के द्वारा 8 अगस्त को बिलासपुर में कोरोना योद्धा पत्रकार सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर का आयोजन  किया जाएगा।   इस दौरान "पत्रकार सुरक्षा कानून" को लेकर पत्रकारों से चर्चा- परिचर्चा भी की जाएगी।  पत्रकार हित में जल्द से "पत्रकार सुरक्षा कानून" लागू कराने रणनीति बनेगी।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा यह बिलासपुर के झूलेलाल मंगल भवन नया बस स्टैण्ड तिफरा में आयोजित किया जाना है। जिसमे राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पत्रकार शामिल होंगे ।

यहां यह बताना लाजमी होगा कि छग में कांग्रेस की सरकार बनने के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए भूपेश बघेल द्वारा 2 अक्टूबर 2017 को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के मंच से कहा था कि अगर प्रदेश में काांग्रेस की सरकार बनी तो  छत्तीसगढ़ में "पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करेंगे। कांग्रेस सरकार के 2 साल से ज्यादा वक्त गुजर जाने के बाद उनके द्वारा किये गए वादे को स्मरण कराने को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही साथ कोविड मे जान गंवा चुके पत्रकारों को आर्थिक सहायता 10 लाख रुपए करने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ से किया जाएगा।मुख्यातिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार श्री शंकर पांडेय, विशिष्ट अतिथि रूप में सीकेे केशरवानी (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन) व सुरेश सिंह गौतम (अध्यक्ष बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन बिलासपुर) एवं अध्यक्षता  जिग्नेश कलावड़िया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति करेंगे ।

इस राष्ट्रीय सम्मेलन व सम्मान समारोह में अनेक राज्यो के साथ - साथ प्रदेश के जिला, तहसील, ब्लॉक के पत्रकार शामिल हो रहे जिनका समिति के द्वारा पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा इसके अलावा समिति के द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन रखा गया है । इस राष्ट्रीय सम्मेलन में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर पत्रकारो के साथ चर्चा करके सरकार से मांग की जाएगी जल्द से जल्द प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाय।

Banner