सेवानिवृत्त होने पर डॉ परस शर्मा को दी गई विदाई

# Admin | 04 Aug, 2021

सेवानिवृत्त होने पर डॉ परस शर्मा को दी गई विदाई

होटल ड्रीम प्वाइंट में रखा गया था आयोजन।

मिशन क्रांति न्यूज.जांजगीर-चाम्पा संयुक्त संचालक आयुष से सेवानिवृत्त होने पर डॉ परस शर्मा को छत्तीसगढ आयुर्वेद अधिकारी संघ द्वारा हाटल ड्रीम प्वाइंट में बिदाई दी गई। इस दौरान नवपदस्थ जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ प्रकाश सिंह का स्वागत भी किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आयुर्वेद अधिकारी डॉ घनश्याम दुबे,पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी सेवानिवृत्त डॉ राजकुमार अग्रवाल,पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी सीएस गौरहा उपस्थित थे। डॉ परस शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि उनकी प्रथम पोस्टिंग बस्तर जिला अंतर्गत, दंतेवाड़ा के पोंदुम औषधालय में हुई। फिर धूरकोट में चिकित्सक के रूप में लंबे समय तक रहे। नवगठित जिला जांजगीर-चाम्पा में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के पद पर रहे। इस तरह लगभग 40 साल शासकीय सेवा देने के बाद वे सेवानिवृत्त हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों द्वारा भगवान धन्वंतरी का पूजन किया गया। मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ अमित मिरी ने किया।

Banner