लज्जा भंग करने की नियत से घर मे घुसकर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार....... 

# Admin | 15 Feb, 2024

🔷 थाना धौरपुर पुलिस टीम की कार्रवाई


मिशन क्रांति न्यूज़, सरगुजा। लज्जा भंग करने की नियत से घर मे घुसकर छेड़छाड़ करने वाले  आरोपी को धौरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार प्रार्थिया ने थाना धौरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की,  कि  11 फ़रवरी कों प्रार्थिया अपने बच्चों के साथ घर मे सो रही थी, तभी देर रात बर्तन गिरने की आवाज़ सुनकर उठकर देखी तो जानपहचान का व्यक्ति रामप्रसाद आत्मज नैहर साय कमरे मे खड़ा था,प्रार्थिया ने देर रात घर मे घुसने की बात पूछने पर आरोपी रामप्रसाद द्वारा हो हल्ला करने से मना करते हुए प्रार्थिया कों बुरी नियत से हाथ बाह पकड़कर छेड़छाड़ किया, प्रार्थिया के हो हल्ला करने पर बच्चे एवं अन्य परिवार के सदस्य जग गए और रामप्रसाद मौक़े से दरवाजा खोलकर भाग गया, बाद मे घटना के बारे मे प्रार्थिया अपने पति एवं अन्य सदस्यों कों घटना की जानकारी दी। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना धौरपुर मे आरोपी के खिलाफ  अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी  को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा दिया गया है।

Banner