दीपचंद देवांगन छत्तीसगढ़ देवांगन कल्याण समाज के प्रदेश संरक्षक मनोनीत

# Admin | 13 Feb, 2024

दीपचंद देवांगन छत्तीसगढ़ देवांगन कल्याण समाज के प्रदेश संरक्षक मनोनीत

🔷 सामाजिक पदाधिकारियो के मनोनयन पर समाज के लोगो ने की खुशी जाहिर।

मिशन क्रांति न्यूज़ बेमेतरा/नवागढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश देवांगन कल्याण समाज का प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।, जिसमे नगर देवांगन समाज नवागढ़ के वरिष्ठ मार्गदर्शक दीपचंद देवांगन (शिक्षक) को "प्रदेश संरक्षक" के पद पर मनोनीत किया गया।

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला सलाहकार महेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता) ने कहा कि,बहुत ही हर्ष की बात है,आज पहली बार प्रदेश स्तरीय टीम में नगर के अनुभवी एवं वरिष्ठ सलाहकार दीपचंद देवांगन (शिक्षक) को "प्रदेश संरक्षक" के पद पर मनोनीत किया गया है, निश्चित ही उनके अनुभव से समाज को नई दिशा मिलेगी।. जिला सलाहकार डिकेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता) ने कहा कि,प्रदेश संगठन में जिला देवांगन समाज बेमेतरा से नवागढ़ निवासी श्री दीपचंद देवांगन जी को "प्रदेश संरक्षक" मनोनीत किया गया है, वास्तव में प्रदेश टीम में बेमेतरा जिला को उचित स्थान दिया गया है जोकि स्वागत योग्य कदम है. जिला सचिव मेघराज तरार ने कहा कि, दीपचंद देवांगन को "प्रदेश संरक्षक" मनोनीत किया गया है, उनके अनुभव का लाभ जिला बेमेतरा के साथ ही पूरे प्रदेश टीम को मिलेगा।

सामाजिक पदाधिकारियो की मनोनयन को लेकर महेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता), डिकेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता) मेघराज तरार, गजराज देवांगन, तिहारीराम देवांगन, संतोष देवांगन खुमान देवांगन(मोन्टू) जित्तू देवांगन, मालिक राम देवांगन, यशपाल देवांगन, किशोर देवांगन, सनत देवांगन,श्री राजा देवांगन, अजय देवांगन, खोरबहरा देवांगन,श्री चैतू राम देवांगन, रमेश देवांगन,ऋषि देवांगन, धनीराम देवांगन, कार्तिक राम देवांगन, हेम कुमार देवांगन, मनोज देवांगन, अरुण देवांगन, ईश्वरी देवांगन, श् अशोक देवांगन, जितेन्द्र देवांगन, गणेश देवांगन, कैलाश देवांगन, संदीप देवांगन, लखन देवांगन, सुरेश कुमार देवांगन, डुमेश्वर देवांगन, वीरेन्द्र देवांगन, बसंत देवांगन दीपक देवांगन, कमलेश देवांगन, हरीश देवांगन, अमित देवांगन, गोपाल देवांगन, बलराम देवांगन अश्वनी देवांगन, मुरली देवांगन, मुकेश कुमार देवांगन, रोहित देवांगन, विकास देवांगन,एवं नंदकुमार देवांगन ने हर्ष व्यक्त किया है।

Banner