मिनी स्टेडियम के पास बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में था बदमाश, हथियार के साथ गिरफ्तार....

# Admin | 12 Feb, 2024

मिनी स्टेडियम के पास बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में था बदमाश, हथियार के साथ गिरफ्तार....

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। धारदार चाकू के साथ आरोपी अजय साहू की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की टीम द्वारा थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत जरवाय मिनी स्टेडियम के पास धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते आरोपी अजय साहू पिता भोलाराम साहू उम्र 24 वर्ष गिरफ्तार किया गया।

और उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग लोहे का धारदार चाकू जप्त की गई। आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 48/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम – अजय साहू पिता भोलाराम साहू उम्र 24 वर्ष निवासी जरवाय थाना कबीर नगर रायपुर

Banner