वंदे मातरम विद्यालय में सिकलिन जांच शिविर....

# Admin | 10 Feb, 2024

वंदे मातरम विद्यालय में सिकलिन जांच शिविर....

मिशन क्रांति न्यूज़ खरौद। वंदे मातरम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरौद में दो दिवसीय सिकलिन जांच के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुकुलपारा खरौद के लक्ष्मीनारायण मौर्य आरएचओ तथा सुनीता सतनामी सीएचओ के निर्देशन में सिकलिन जांच किया गया। कुल190 छात्र-छात्राओं की जांच की गई। जिसमे पांच केस पॉजिटिव पाए गए। उसके निदान के लिए दवाई देकर उन्हें उचित सलाह दिया गया। शिविर में वंदे मातरम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के जी.के. साहू एनएसएस अधिकारी, दिनेश शर्मा सहायक कार्यक्रम अधिकारी एवं प्राचार्य बी.पी. कश्यप तथा स्वयं सेवकों का सहयोग रहा।

Banner