बिर्रा के जिनियस इंग्लिश मिडियम स्कूल में  हुआ वार्षिकोत्सव....

# Admin | 10 Feb, 2024

बिर्रा के जिनियस इंग्लिश मिडियम स्कूल में  हुआ वार्षिकोत्सव....

मिशन क्रांति न्यूज़ बिर्रा। बिर्रा में संचालित जिनियस इंग्लिश मिडियम स्कूल द्वारा वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित हुआ, समारोह के मुख्य अतिथि ठा.गोपी सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष सक्ती ने कहा कि आज भले ही हम सबकी मातृभाषा हिंदी है पर अंग्रेजी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता दी गई है। इसलिए हमें हिंदी के साथ अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होनी चाहिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और सरस्वती पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्षता जनपद सदस्य श्रीमती पीली बाई साहू, नोडल अधिकारी एफ.एल. साहू, पं. गीता प्रसाद तिवारी, एस.के. तिवारी, डॉ.कमल किशोर बरेठ, रमेश विभर, रमेश कुर्रें, चित्रभानू पांडेय, जितेन्द्र तिवारी, संजू साहू, एकांश पटेल, जीवनलाल साहू, कमल खूंटे, शुभम् थवाईत बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Banner