मॉडिफाइड साइलेंसरों पुलिस कर रही बड़ी कार्रवाई....

# Admin | 10 Feb, 2024

मॉडिफाइड साइलेंसरों पुलिस कर रही बड़ी कार्रवाई....

अंबिकापुर। मॉडिफाइड साइलेंसरों पर कार्रवाई करते हुए 10 बुलेट चालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किये गए। उक्त प्रकरणों में वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस्तगासा कायम कर प्रकरण न्यायालय पेश किये जा रहे हैं एवं समन शुल्क भी वसूल किये गए हैं। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग नहीं करने की समझाईश।

लगातार कार्रवाई एवं सडक़ सुरक्षा माह जनजागरूकता अभियान के माध्यम से की जा रही है। ज्ञात हो कि सरगुजा पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट वाहन एवं यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ऐसे बुलेट वाहन चालकों एवं यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले 39 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 86400/- रुपये समन शुल्क की बरामदगी की गई है एवं न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किये गए हैं।

Banner