घर से लाखों रुपए की जेवर गायब, पुलिस जांच में जुटी....

# Admin | 08 Feb, 2024

घर से लाखों रुपए की जेवर गायब, पुलिस जांच में जुटी....

मिशन क्रांति न्यूज़ रायगढ़। शहर की पॉश कॉलोनी में चोरी का मामला सामने आया है। घर के लोग शादी में शामिल होने रिश्तेदार के घर गए थे। लौटे तो ताला टूटा हुआ मिला। अंदर सामान बिखरा था, लगभग डेढ़ लाख रुपए के जेवर चोरी की जानकारी दी है। कोतरा रोड थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक कार डेकोरेशन का व्यवसाय करने वाले अंकित अग्रवाल 5 फरवरी को परिवार के साथ पत्थलगांव चले गए थे। बुधवार की सुबह लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर आलमारी का लॉक भी टूटा था और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। परिवार ने जांच की और प्रारंभिक तौर पर एक लाख 35 हजार रुपए की ज्वेलरी चोरी की रिपोर्ट लिखाई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि परिवार वालों से चर्चा करके बाकी नुकसान की जानकारी देगा।

Banner