सांप को बोरे में भरकर अस्पताल पहुंचा ग्रामीण,कहा इसी ने काटा है इलाज कराने आया हूं

# Admin | 02 Aug, 2020

सांप को बोरे में भरकर अस्पताल पहुंचा ग्रामीण,कहा इसी ने काटा है इलाज कराने आया हूं

मिशन क्रांति न्यूज अंबिकापुर। एक ग्रामीण रविवार को बोरे में सांप भरकर सूरजपुर जिले के प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और कहा कि इसी सांप ने मुझे डस लिया है इलाज कराने आया हूं अस्पताल के सभी स्वास्थयकर्मी ग्रामीण को देख कुछ देर तक हैरत में पड़ गए। वाकिया उनके समझ मे नही आया हालांकि ग्रामीण का उपचार कर स्वास्थ्य में सुधार देखते हुए छुट्टी दे दी गई। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार सुबह चलगली थाना क्षेत्र के ग्राम अलका का राजमोहन पिता धनुराम गोड़ प्लास्टिक के बोरे में एक विषैले सर्प को लेकर पहुंचा और ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिखाते हुए कहा कि इसी सर्प ने उसे डस लिया है और वह अपना उपचार कराने आया है। सांप को बोरे में देखकर और उनकी बातों को सुनकर स्वास्थ्य कर्मचारी हतप्रभ रह गए हालाकि तत्काल ग्रामीण को अस्पताल में दाखिल किया गया। उपचार के बाद बेहतर स्वास्थ्य को देखते हुए उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। मजे की बात तो यह है कि ग्रामीण ने बकायदा उस सांप को घर जाते समय रास्ते में छोड़ देने की बात कही।

Banner