टाइफाइड के कारण खाना नहीं बना पाई पत्नी, मारपीट कर पति ने घर से निकाला.......

# Admin | 06 Feb, 2024

टाइफाइड के कारण खाना नहीं बना पाई पत्नी, मारपीट कर पति ने घर से निकाला.......

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा। टाइफाइड होने के कारण महिला ने खाना बनाने में असमर्थता जताई। इस बात पर पति ने उससे गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रात में घर से निकाल दिया। तब महिला ने अपनी मां और मामा को बुलाया। उन लोगों के साथ भी गाली-गलौज करने की। महिला ने मामले की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने महिला के पति और सास के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

नवागढ़ पुलिस के अनुसार ग्राम भैंसदा निवासी महिला 3 फरवरी की रात अपने घर में थी। रात करीब नौ बजे पति बसंत सिंह ने उसे खाना बनाने के लिए कहा। महिला ने बताया कि उसे टाइफाइड है, तबीयत खराब होने के कारण वह खाना नहीं बना पाएगी।

नाराज होकर उसके पति ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद महिला को घर से निकाल दिया। बाद में वह अपने घर लौट आई। दूसरे दिन 4 फरवरी को महिला ने अपनी मां और मामा को बुलाया। दोनों के साथ उसकी सास और पति ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Banner