मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार......

# Admin | 05 Feb, 2024

🔷 सायबर सेल पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई।

🔷आरोपी के कब्जे से  2 किलो ग्राम गांजा जब्त।
 
मिशन क्रांति न्यूज़, जांजगीर - चाम्पा। मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले आरोपी को पुलिस ने  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसत सायबर सेल जांजगीर पुलिस को  4 फ़रवरी  को मुखबीर से सूचना मिली कि   भोजपुर निवासी प्रशांत सुल्तानिया, नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मिस्दा रोड के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री के लिए थैला में रखा हुआ है, सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के विधिवत् रेड कार्रवाई किया गया।

मौके पर आरोपी के कब्जे से 2 किलो ग्राम गांजा मिला एवम परिवहन में उपयोग किए मोटर सायकल को विधिवत बरामद किया जाकर आरोपी के खिलाफ थाना नवागढ़ में NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजिबद्ध कर कार्रवाई किया गया।
विवेचना के बाद आरोपी प्रशांत सुल्तानिया को 5 फ़रवरी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Banner