तिल्दा में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त....

# Admin | 31 Jan, 2024

तिल्दा में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त....

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर- चाम्पा। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास  महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ, तिल्दा के कोहका रोड  में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए। 

उन्होंने व्यास पीठ पर विराजित आचार्य जी का शाल श्रीफल से सम्मान किया, आचार्य जी ने भी उनका अभिवादन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, आयोजन समिति की ओर से राजेश्री महन्त  महाराज का बड़े ही आत्मिता पूर्वक स्वागत किया गया। 


राजेश्री महन्त जी महाराज ने उपस्थित श्रोताओं को अपना आशीर्वचन प्रदान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से श्री राम शिरोमणि दास जी महाराज, लव कुश दास जी महाराज एवं प्रयागराज, चित्रकूट, छतरपुर एवं जबलपुर के आश्रम से आए हुए संत महात्म गण सहित मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव विशेष रूप से उपस्थित थे।

Banner