अधजली लाश छोड़ भागे तहसीलदार ◆ कोरोना संक्रमण से हुई थी कैदी की मौत ◆ प्रशासन की देखरेख में होना था अंतिम संस्कार

# Admin | 02 Aug, 2020

अधजली लाश छोड़ भागे तहसीलदार

◆ कोरोना संक्रमण से हुई थी कैदी की मौत

◆ प्रशासन की देखरेख में होना था अंतिम संस्कार मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। कोरोना पाजिटिव कैदी की मौत के बाद शनिवार को तोरवा मुक्तिधाम में जिला प्रशासन की देखरेख में शव को अंतिम संस्कार होना था लेकिन चिता में आग लगने के 15 मिनट बाद ही तहसीलदार वहां से चले गए। लकड़ियों में ठीक से आग नहीं लगने के कारण शव पूरी तरह नहीं जल पाया। जिससे आसपास के रहवासी दहशत में आ गए। कोरोना संक्रमण की आशंका से भीड़ मुक्तिधाम पहुंच गई। देर रात तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद प्रशासन ने कर्मचारियों को भेजकर शव को डिस्पोज कराया। कोरोना पॉजिटिव 85 वर्षीय कैदी की शुक्रवार को हॉस्पिटल में मौत हुई थी। शनिवार को उसके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी बिलासपुर तहसीलदार राजकुमार साहू को दी गई। वे दोपहर करीब तीन बजे अपनी टीम व मृतक के परिजन के साथ शव लेकर तोरवा मुक्तिधाम पहुंचे। वहां आनन-फानन में शव को जलाने की तैयारी की गई। चिता में आग लगाने के 15 बाद भी सभी चले गए। जबकि लकड़ियों में ठीक से आग नहीं लग पाई थी। ऐसे में शव पूरी तरह जल नहीं पाया। आसपास रहने वालों को इस बात का पता चला तो हड़कंप मच गया। लोग शव से कोरोना वायरस फैलने की आशंका से डर गए। उन्होंने वार्ड पार्षद मोतीलाल गंगवानी से शिकायत की। इसके बाद मुक्तिधाम के बाहर भीड़ लग गई। शाम होने तक शव नहीं जल पाया। इससे जिला प्रशासन के खिलाफ भीड़ का गुस्सा फूटने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर तोरवा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खबर फैलने के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। आखिरकार रात में टीम भेजकर शव को पूरी तरह डिस्पोज कराया गया।

Banner