विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 88-दंतेवाड़ा के मतदाता सूची मुद्रण एवं लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत निर्वाचन से संबंधित मुद्रण कार्य हेतु निविदा आमंत्रित

# Admin | 17 Jan, 2024

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 88-दंतेवाड़ा के मतदाता सूची मुद्रण एवं लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत निर्वाचन से संबंधित मुद्रण कार्य हेतु निविदा आमंत्रित

मिशन क्रांति न्यूज़ दंतेवाड़ा। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत मतदाता सूचियों का मुद्रण एवं लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत निर्वाचन से संबंधित मुद्रण कार्य किया जाना है। मतदाता सूची मुद्रण कार्य हेतु इच्छुक एवं योग्य निविदाकारों से निविदा आमंत्रित की जाती है। निविदा का प्रारूप एवं निविदा की विस्तृत शर्ते कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, कार्यालय के (निर्वाचन लेखा शाखा) से प्राप्त किया जा सकता है। निविदा प्रपत्र विक्रय दिनांक 06 फरवरी 2024 दोपहर 1 बजे तक किया जावेगा। रविवार या किसी सार्वजनिक अवकाश के दिन निविदा प्रपत्र विक्रय नहीं किया जावेगा। इच्छुक निविदाकार 1500 रूपये कार्यालय में नगद जमा कर निविदा प्रपत्र प्राप्त कर सकते है। पूर्णतया भरे हुए निविदा 06 फरवरी 2024 को दोपहर 3 बजे तक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, कार्यालय के (निर्वाचन शाखा) में पहुंच जाना चाहिए। 06 फरवरी 2024 को सायं 4 बजे कलेक्टर जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के द्वारा गठित समिति के द्वारा निविदाकारों के समक्ष निविदा खोली जावेगी।

Banner