गरीबों को तीन महिने तक मुफ्त मिलेगा चावल ◆ कोरोना में लाकडाऊन के मद्देनजर केद्र सरकार का फैसला

# Admin | 01 Aug, 2020

गरीबों को तीन महिने तक मुफ्त मिलेगा चावल

कोरोना में लाकडाऊन के मद्देनजर केद्र सरकार का फैसला

मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। लाकडाउन और कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर केंद्र सरकार ने अगस्त से अक्टूबर तक तीन महिने गरीबों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराने की घोषणा की है। अब अगस्त से बीपीएल कार्डधारी मुफ्त में सोसायटी से चावल ले जा सकेंगे। हालांकि एपीएल कार्डधारी को इसका लाभ नही मिलेगा। केंद्र सरकार ने जून से ही तीन महिने तक लाकडाउन के चलते बीपीएल कार्डधारकों को मुफ्त में राशन देने की घोषणा कर दी थी लेकिन जून महिने को छोड़कर शेष महिने में कुछ कारणवश खाद्यान की आपूर्ति नही हो पाई थी अब केंद्र सरकार के आदेशानुसार एफसीआई ने नागरिक आपूर्ति निगम को चावल आपूर्ति कर दी है अब अगस्त से अक्टूबर तक तीन महिने तक गरीबों को सरकारी राशन दुकानों में मुफ्त में चावल वितरण किया जाएगा।

Banner