गायों की मौत की जांच रिपोर्ट आने के बाद भी दोषी तय नहीं ◆ जर्जर पंचायत भवन के कमरे में अमोनिया गैस के रिसाव के कारण हुई गोवंश की मौत मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। तखतपुर ब्लाक के मेंड़पार गांव में 25 जुलाई को हुई

# Admin | 01 Aug, 2020

गायों की मौत की जांच रिपोर्ट आने के बाद भी दोषी तय नहीं

◆ जर्जर पंचायत भवन के कमरे में अमोनिया गैस के रिसाव के कारण हुई गोवंश की मौत

मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। तखतपुर ब्लाक के मेंड़पार गांव में 25 जुलाई को हुई 47 गायों की मौत की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में पंचायत भवन के कमरे में अमोनिया गैस के रिसाव को गायों की मौत का कारण माना जा रहा है। जांच रिपोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर किसी को दोषी नही ठहराया गया है। विवेचना में यह बात सामने आई है, कि गांवालों की आपसी सहमति से धान की फसलों की सुरक्षा के मद्देनजर पंचायत द्वारा गायों को पंचायत भवन के कमरे में बंद किया गया था कि अतिरिक्त कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में कोटा एसडीएम एआर तिवारी,जेडी वेटनरी श्री सोनवाने और डीडीए श्री शिंदे ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। टीम की मौजूदगी में मृत चार गायों का पीएम कराया गया। स्थानीय लोगों से पूछताछ से पता चला कि गायों की मौत के लिए किसी को व्यक्तिगत तौर पर दोषी करार देना अनुचित होगा। जांच टीम ने 30 जुलाई को रिपोर्ट कलेक्टर सारांश मित्तर को सौंप दिया है। बहरहाल प्रशासन द्वारा गठित जांच टीम के रिपोर्ट के आधार पर गायों की मौत के लिए दोषी तय नही किया जा सका है। हालांकि गठित जांच टीम पुलिस की जांच पर खुद से ज्यादा भरोसा जता रहे हैं। ऐसे में सबकी निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी है।

Banner