सजगता के साथ योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाये - संयुक्त सचिव

# Admin | 06 Jan, 2024

 

सजगता के साथ योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाये - संयुक्त सचिव

मिशन क्रांती न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भारत सरकार के संयुक्त सचिव डॉ मनस्वी कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा की सिलसिले बार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग एक साथ मिलकर योजनाओं का क्रियान्वयन करें और नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाए। उन्होंने महिलाओं से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन कर महिला शसक्तीकरण को बढ़ावा देने कहा। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान सभी योजनाओं के स्टॉल लगायें जाए और इससे नागरिकों को लाभान्वित किया जाए। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रबंध संचालक डॉ जगदीश सोनकर, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ आरके खुंटे, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Banner