अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले महिला  आरोपी गिरफ्तार

# Admin | 04 Jan, 2024

अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले महिला  आरोपी गिरफ्तार

  0   सायबर टीम चांपा पुलिस की कार्रवाई  |

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा। अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले महिला आरोपी को चांपा पुलिस ने   गिरफ्तार
 कर  न्यायिक रिमांड पर भेज दिया |

   जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री पर अंकुश लाने के लिए सायबर टीम/चांपा पुलिस द्वारा थाना स्तर से टीम गठित किया गया था। इसी परिपेक्ष्य  में  मुखबिर की सूचना पर  रानीरोड़ चांपा के पास में एक महिला  मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने  कब्जे में रखी हुई है सूचना पर रेड कार्रवाई किया गया ;मौके पर आरोपीया पीरो बाई देवांगन निवासी रानीरोड चांपा को पकडे जिसके कब्जे से 200 ग्राम गांजा कीमती 2000/रु एवं 630/रु नगदी बिक्री रकम को बरामद किया जाकर। आरोपीया के विरुद्ध धारा 20(B), एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से थाना चांपा में अपराध कायम कर विवेचना कार्रवाई में लिया जाकर आरोपीया के  विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Banner