भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे किरण सिंह देव.......

# Admin | 21 Dec, 2023

 

मिशन क्रांति न्यूज़ नई दिल्ली : भाजपा नेता किरण सिंह देव को भाजपा छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह आदेश भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया है। बता दें कि इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव थे, जिन्होंने लोरमी विधानसभा सीट से भारी मतों से जीत दर्ज की थी।

2024 चुनाव की तैयारी में उतरेगी BJP

देश में लोकसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछने लगी है. विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल घटक दल अभी मतभेद सुलझाने की कोशिश में जुटे हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी चुनावी मोड में आ गई है. बीजेपी संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होते ही लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने को कमर कस ली है. बीजेपी के प्रचार अभियान की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभालेंगे।  

Banner