गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार, शिक्षक ने छात्रा से की छेड़छाड़.....

# Admin | 21 Dec, 2023

 
  
 गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार, शिक्षक ने छात्रा से की छेड़छाड़.....

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा। कोरबा जिले से छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह हरकत करने वाला और कोई नहीं बल्कि स्कूल का टीचर ही है। छात्रा की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। 

मामला पोंडी उपरोडा ब्लॉक के ग्राम घरी पखना का है. ग्राम घरीपखना के छात्रावास में निवासरत बच्ची ने छात्रावास की अधिक्षका को उसके साथ हुई घटना को बताया।  इसके बाद अधीक्षिका ने संबंधित जिला अधिकारी के पास शिकायत की, जिस पर जांच टीम भेजी गई है. जांच टीम ने छात्रावास पहुंचकर बच्ची का बयान लिया. जांच रिपोर्ट सही पाने पर शिक्षक संदीप अग्रवाल को निलंबित कर दिया गया। 

Banner