CG Naxal News: युवक से मारपीट कर कार को किया आग के हवाले, कल भारत बंद का आह्वान करते हुए फेके पर्चे........

# Admin | 21 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। कोन्टा से सटे आंध्र प्रदेश के चट्टी के पास नक्सलियों ने एक कार में आग लगा दी साथ ही कार के मालिक की नक्सलियों ने जमकर पिटाई करते हुए उसके पास से मोबाइल पर्स व लैपटॉप भी लूटकर ले गए।  

बीजापुर जिले में भी ग्राम मद्देड़ से करीब 8 किमी दूर सोमनपल्ली में लगे एक मोबाईल टॉवर को नक्सलियों ने बुधवार-गुरुवार की दरमियान रात को आग के हवाले कर दिया है। साथ ही 22 दिसम्बर को भारत बंद को लेकर यहां पोस्टर पर्चे भी फेंके हैं। इससे पहले नक्सलियों ने कोन्टा दोरनापाल के बीच आसीरगुड़ा के नज़दीक एक यात्री बस व दो ट्रॉला में आग लगा दी थी इस तरह नक्सली जमकर उत्पात मचा रहे है। 

ग़ौरतलब है कि माओवादियों द्वारा किसी आम लोगों को किसी तरह का नुक़सान नहीं पहुँचाया जाता था लेकिन इस बार नक्सलियों ने आंध्र प्रदेश के राजमेद्री से बिलासपुर जा रहे व्यक्ति को कोन्टा के नज़दीक रोक नक्सलियों ने ना सिर्फ़ उसकी कार को फूंक दिया बल्कि उस व्यक्ति के साथ मारपीट कर लूटपाट भी की गई।

इससे पहले लोगों में माओवादियों के प्रति इतनी सहानुभूति तो होती ही थी की माओवादी निर्दोषों व आम लोगों के साथ कभी ग़लत नहीं करते पर इस बार माओवादियों का अपना कौन सा चेहरा सामने है। 

एक निर्दोष निहत्थे के साथ ऐसे सलूक कर माओवादियों ने क्या साबित करने का प्रयास किया आख़िर माओवादियों की वह विचारधारा कहां गई जिसमें निर्दोषों के साथ कभी अत्याचार नहीं करने का पाठ पढ़ाया जाता था। हम माओवादियों से भी जवाब मांगेंगे आख़िर एक निर्दोष के साथ मारपीट लूटपाट व उसके कार में आग लगाकर माओवादियों ने क्या साबित करने प्रयास किया क्या यही माओवादियों का न्याय प्रणाली है?

Banner