10 साल से लगातार नक्सली घटनाओं को दे रहा था अंजाम,  ईनामी नक्सली गिरफ्तार.......

# Admin | 21 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ कांकेर/अंतागढ़। जिले में पिछले 10 साल से लगातार नक्सली घटनाओं को अंजाम दे रहा एक लाख के ईनामी नक्सली सुंदर दुग्गा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह पुलिस को देख जंगल में छिप रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से हथियार आदि बरामद नहीं हुए हैं। डीआरजी व बीएसएफ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। 
 
 गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ कोयलीबड़ा थाना में कई अपराध दर्ज हैं। थाना कोयलीबेडा में अपने सशस्त्र नक्‍सली साथियों के साथ 18 फरवरी 2019 को सुबह चिलपरस एवं कागबरस रोड़ निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट एवं एक नग जेसीबी वाहन को आगजनी कर तीन नग मोबाइल को लूटकर ले जाने की घटना, अपने सशस्त्र नक्‍सली साथियों के साथ 19 मार्च 2023 की रात्रि आलपरस से बेड़ापारा रोड़ निर्माण कार्य में लगे दो नग जेसीबी, आठ नग ट्रेक्टर एवं दो नग डोजर वाहन को आग लगाकर नष्ट करने की घटना तथा अपने सशस्त्र नक्‍सली साथियों के साथ 29 नवंबर 2023 को सुरक्षाबलों के हथियार लूटने सहित अन्य में शामिल बताया जा रहा है। सुंदर दुग्गा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।   

Banner