वन भूमि पर कब्जा करने वाले 29 अतिक्रमणकारियों को जारी हुआ नोटिस, होगी बेदखली की कार्रवाई.......

# Admin | 21 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ गरियाबंद। उदंती सीतानदी अभ्यारण में अतिक्रमणकारियों पर एक और बड़ी बेदखली की कार्रवाई की तैयारी हो गई है. उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि अभ्यारण्य के बफर जोन में आने वाले तौरेंगा रेंज के टांगरान जंगल में 29 अतिक्रमणकारियों को बेदखली करने की कार्रवाई 3 जनवरी को किया जाना है इसमें 25 ओडिशा नवरंगपुर जिले के रहवासी हैं. इनके खिलाफ जून में ही नोटिस जारी किया गया था। 

आरोपी कार्रवाई को अवैध बताते हुए न्यायालय के शरण तक भी गए. न्यायालय के निर्देश के बाद विभाग के आला अफसरों ने सुनवाई किया. 4 महीने की सुनवाई के बाद अभ्यारण्य प्रशासन ने कार्रवाई को जायज बताया गया। 13 दिसंबर को विभाग के उप सचिव द्वारा कार्रवाई को यथावत रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

अभ्यारण प्रशासन की कार्रवाई को आरोपियों ने चुनौती देने अपने कब्जा को वैध बताया था. अपने दावा में 2005 से पहले काबिज और फर्जी तरीके से पाए गए वन अधिकार पट्टे का हवाला दिया था. सुनवाई के दौरान विभाग ने इसरो द्वारा जारी उस सेटलाइट इमेजरी को पेश किया जिसमें काबिज वाले स्थानों पर 2008 से लेकर 2011 तक जंगल नजर आ रहे थे. विभाग ने 2015 के बाद किए गए उस कार्रवाई का भी हवाला दिया जिसमें ताजा अतिक्रमण का सबूत मिटाने आरोपियों ने 265 पेड़ और 105 ठूठ को जलाने का प्रयास किया था।  


 

Banner