Ram Mandir : राम मंदिर को लेकर तैयारियां जोरो पर, 108 फीट लंबी अगरबत्ती के सुगंध से सराबोर होगी भक्ति........

# Admin | 21 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़। अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में 22 जनवरी को रामलला (Ram Lala) विराजमान होंगे। इसको लेकर पूरे देश में काफी उत्सुकता है। अयोध्या में इसको लेकर तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं। राम मंदिर हिंदुओं की आस्था का विषय है लिहाजा देश के कोने-कोने से लोग अपनी तरफ से इसमें योगदान देना चाहते हैं।  

इसी क्रम में आयोजन को खास बनाने के लिए गुजरात के वडोदरा में अगरबत्ती बनाई जा रही है जिसकी हाइट 108 फीट है. अगरबत्ती बनने के बाद इसे अयोध्या भेजा जाएगा. खेत में लोहे के 10 से अधिक ट्राइपॉड स्टैंग लगाए गए हैं और उसके ऊपर अगरबत्ती बनाई जा रही है. 

उधर, राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जहां देश की जानीमानी हस्तियों को न्योता भेजा गया है. वहीं न्योता पाने वालों में 4000 संत भी हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से 'एक्स' पर जानकारी दी गई है। 

इसमें बताया गया है कि सभी परंपराओं के साधु-संतों के साथ ही किसी भी क्षेत्र में देश का सम्मान बढ़ाने वाले सभी प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है. देशभर के लगभग डेढ़ सौ डॉक्टरों ने अपनी सेवा के लिए स्वीकृति भी दी है. बताया गया है कि अयोध्या के हर कोने में लंगर, भोजनालय, भंडारा, अन्नक्षेत्र आयोजित किए जाएंगे। 


 

Banner