सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव के लिए प्रतिनिधि मंडल ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को किया आमंत्रित.......

# Admin | 20 Dec, 2023

प्रतिनिधि मंडल ने जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों को किया आमंत्रित 
 
महामहोत्सव स्थल का सौंदर्यीकरण एवं साज-सज्जा अंतिम चरण में 

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर - पांच दिवसीय सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव के आतिथ्य के लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से सौजन्य मुलाकात कर आमंत्रित किया‌। 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक आयोजित पांच दिवसीय महामहोत्सव की व्यापक तैयारियां चल रही है। प्रतिनिधि मंडल व समाज के प्रबुद्ध गणों ने जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप से मुलाकात कर उन्हें महामहोत्सव के लिए आमंत्रित किया।

 प्रतिनिधि मंडल में सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के संरक्षक गण रमेश पैगवार, हरदेेव टंडन, ए.आर. सूर्यवंशी, टी.पी. भावे, आर. एल. सूर्यवंशी, प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी, जी.पी. ताम्रकार, खम्हन लाल सरवन, दुखु राम गोयल, सुखराम गरेवाल, मोहरसाय खरसन, रमेश दास खड्ग, आचार्य शिव प्रधान, संजय पैगवार, देेव कुमार सूर्यवंशी, शुक्ला प्रसाद सूर्यवंशी, रामनारायण प्रधान, मुरीत राम पैगवार, संजय फर्वे, रमेश सूर्यवंशी, कन्हैया लाल सूर्यवंशी एवं सरदेश कुमार लदेर सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारीगण शामिल थे।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी ने बताया कि 23, 24, 25, 26 एवं 27 दिसंबर को आयोजित महामहोत्सव के लिए व्यापक तैयारियां किया जा रहा है। महामहोत्सव स्थल का सौंदर्यीकरण उड़ीसा एवं स्थानीय कलाकारों सहित कई राज्यों के कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है जिसमें शिक्षा के नवाचारी गतिविधियों के साथ शासन की योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले स्टाल भी शामिल हैं। जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों को महामहोत्सव के लिए आमंत्रित कर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

 ज्ञात हो कि इस वर्ष महामहोत्सव के प्रथम दिवस 23 दिसंबर को मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न बीमारियों के चिकित्सक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए उपलब्ध रहेंगे जिसमें जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों के अलावा बिलासपुर, कोरबा, दिल्ली एवं रायपुर के मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पतालों के विशेषज्ञ भी निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करेंगे। 

द्वितीय दिवस 24 दिसंबर को भव्य शुभारंभ एवं नागरिक अलंकरण सम्मान समारोह के पश्चात कैरियर मार्गदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 24 दिसंबर को शाम आठ बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें तिरोड़ी मध्यप्रदेश के "वाह वाह क्या बात है फेम एवं कवियुद्ध" फेम दिनेश देहाती और गोंदिया महाराष्ट्र के "वाह वाह क्या बात है फेम" सरिता सरोज के साथ मीर अली मीर रायपुर, कृष्णा भारती नांदगांव, मिलन मलरिहा मल्हार, भैया लाल नागवंशी जांजगीर कवि सम्मेलन के मुख्य आकर्षण है।

तृतीय दिवस 25 दिसंबर को जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के द्वारा कैरियर मार्गदर्शन, कनिष्ठ एवं पी.एस.सी. पैटर्न श्रेणी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, प्रतिभा सम्मान, युवा सम्मेलन, शारीरिक सौंदर्य एवं सौष्ठव प्रतियोगिता, परिवार परिचय, सम्मान समारोह एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण होगा। 

महामहोत्सव के चतुर्थ दिवस 26 दिसंबर को समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से "विशाल शिक्षा एवं संस्कार शोभायात्रा" का आयोजन किया गया है जिसमें समाज में शिक्षा का अलख जगाने वाले पंच परमेश्वरों की झांकी सात सफेद घोड़ों पर आरूढ़ होकर झांकी शहर के मुख्य मार्गों से होकर महामहोत्सव स्थल सिवनी पहुंचेगी जहां पर समाज के युवक-युवतियों का आदर्श सामूहिक गौरव विवाह किया जाएगा। महामहोत्सव की अंतिम दिवस 27 दिसंबर को समापन समारोह के अंतर्गत सूर्यांश साधको एवं कार्यकर्ताओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया है।  


 

Banner