तोड़े मकान, उजाड़े खेत खलिहान, हाथियों के उत्पात से ग्रामीण परेशान......

# Admin | 20 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ जशपुर - जशपुर के कासाबेल वन परिक्षेत्र अंतर्गत देर रात 11 हाथियों के दल ने तांडव मचा रखा है। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड लगातार 10 से ज्यादा ग्रामीणों के आवास मकान को तोड़ कर सब तहस नहस कर दिया है। घटना कासाबेल वन परिक्षेत्र का है।   

कासाबेल वन परिक्षेत्र में हाथियों के दल जब घुसे तो इलाके में दहशत फैल गई। लोग घर से निकलकर इधर उधर भागने लगे। हाथियों ने जब मकानों को तोड़ रहा था तभी मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और गांव वालों की मदद की। 

इसके बावजुद हाथियों ने 10 से ज्यादा मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। खेत खलिहान सब उजड़ से गए हैं। गांव के लोगों को इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल इस मामले में वन विभाग की टीम द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Banner