राजेश्री महन्त का एक दिवसीय जांजगीर - चाम्पा प्रवास.......

# Admin | 20 Dec, 2023

 
 मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज गुरुवार को एकदिवसीय जांजगीर- चांपा  प्रवास पर होंगे। 

राजेश्री महन्त महाराज 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर साढ़े बारह बजे जांजगीर पहुंचेंगे। यहां वे स्वर्गीय श्री वेद प्रकाश शर्मा  के यहां शोकाकुल परिवार से भेंट मुलाकात करेंगे। दोपहर 1:30 बलौदा पहुंचेंगे यहां शोकाकुल सोनी परिवार से भेंट मुलाकात करेंगे, पौने तीन बजे उनका आगमन खरौद होगा यहां श्री योगेंद्र सोनी के यहां श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेंगे, शाम 4:15 बजे शिवरीनारायण पहुंचकर केसरवानी परिवार के शोक संतप्त परिवार से भेंट मुलाकात करेंगे। 

4:45 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण मठ होगा। जहां भगवान का दर्शन पूजन करेंगे। यहां से 5:45 बजे रवाना होकर 8:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे, रात्रि 9:00 बजे विकासखंड अभनपुर जिला रायपुर अंतर्गत स्थित ग्राम भरेंगा में गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 10 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा।  


 

Banner